एक को मेला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद किया गया वापस

PRAYAGRAJ: कुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 15 में बनाए जा रहे वाटर प्रूफ जर्मन शेड रविवार को भरभरा कर ढह गया। इसमें दबने से काम कर रहे चार मजदूरों को गंभीर चोटें आई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने चारों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण तीन को एसआरएन हॉस्पिटल रेफर किया गया।

राजस्थान के हैं सभी मजदूर

मेला एरिया कल्पवासी थाना क्षेत्र में वाटर प्रूफ जर्मन शेड पण्डाल का निर्माण कई दिनों से चल रहा था। सुबह करीब 10 बजे यह पण्डाल अचानक गिर पड़ा। पण्डाल में काम कर रहे राजस्थान से आए श्रमिक प्रसादी लाल (21), अजय मिश्र (25), सुरेश कुमार (25), अशोक कुमार (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर मिलते ही पहुंचे पुलिस व मेला फायर ब्रिगेड के जवानों ने सभी को बाहर निकाल कर मेला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रसादी लाल को उपचार के बाद मेला भेज दिया गया। अन्य मजदूरों का इलाज एसआरएन हॉस्पिटल में चल रहा है।