- गंडक और कोसी में बाढ़ की आशंका देखते हुए मुस्तैदी तेज

- हालांकि दोनों नदियों में डिस्चार्ज पिछले वर्ष के अधिकतम से अभी पीछे

- 2015 का अधिकतम डिस्चार्ज कोसी :

बराह में 1,79,850 क्यूसेक

वीरपुर में -2,32,665 क्यूसेक

गंडक :

वाल्मीकिनगर बराज में 2,03,500 क्यूसेक

PATNA : जल संसाधन विभाग ने गंडक और कोसी के प्रभाव क्षेत्र में बाढ़ को ले अलर्ट जारी किया है। जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि यह अलर्ट चौकसी को ध्यान में रखकर किया गया है। वैसे गंडक और कोसी में डिस्चार्ज पिछले वर्ष के अधिकतम डिस्चार्ज से अभी काफी पीछे है।

कोसी के डिस्चार्ज में रविवार को सुबह आठ बजे बढ़ोतरी थी लेकिन अब यह घटने के ट्रेंड के साथ दोपहर बारह बजे क्,भ्भ्,फ्ब्0 क्यूसेक पर आ गया। यह डिस्चार्ज कोसी के डाउनस्ट्रीम में वीरपुर का है। पिछले वर्ष कोसी का अधिकतम डिस्चार्ज ख्.फ्ख् लाख क्यूसेक था। रविवार को सुबह छह बजे यह डिस्चार्ज क्.98 लाख, 9भ्0 क्यूसेक पर पहुंच गया था। सुबह आठ बजे यह क्.म्0 लाख, फ्9भ् क्यूसेक था और दोपहर बारह बजे क्.भ्भ् लाख ,फ्ब्0 क्यूसेक पर था।

गंडक के डिस्चार्ज को ज्यादा आंका जा रहा है लेकिन अभी यह खतरे के निशान से नीचे है। नेपाल के भैरवा में हुई बारिश का असर सोमवार तक गंडक के प्रभाव वाले पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगडि़या, सीतामढ़ी, शिवहर व दरभंगा जिले में पड़ सकता है। वाल्मीकिनगर बराज के समीप शनिवार को गंडक का डिस्चार्ज क्,89,000 क्यूसेक मापा गया। रविवार को सुबह म् बजे यह घटकर क्.7ख् लाख क्यूसेक पर पहुंच गया। दस बजे गंडक का डिस्चार्ज क्.7भ् लाख क्यूसेक था और दोपहर बारह बजे क्.7ख् लाख क्यूसेक। डिस्चार्ज की यह प्रवृत्ति स्थिर बतायी जा रही है। पिछले साल इसका अधिकतम डिस्चार्ज चौबीस अगस्त को ख्,0फ्,भ्00 क्यूसेक था।

गंडक के डिस्चार्ज को ध्यान में रखकर जल संसाधन मंत्री ललन सिह ने शनिवार को सीतामढ़ी में और रविवार को मुजफ्फरपुर में जल संसाधन विभाग के सीनियर इंजीनियरों के साथ बैठक भी की। मंत्री की मानें तो बाढ़ से जूझने की पूरी तैयारी है।