धोनी का कप्तानी से हटाने पर हुई थी चर्चा
रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम के पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान धोनी को कप्तानी से मुक्त करने का प्लान बना चुके थे। यह बात खुद पाटिल ने बताई। उनका कहना है महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटाने पर चर्चा हुई थी लेकिन ऐन मौके पर धोनी का टेस्ट से संन्यास लेना सभी को हैरान कर गया था। पाटिल ने कहा कि बेशक हमने भारतीय टीम के नए कप्तान को लेकर संक्षिप्त चर्चा शुरु कर दी लेकिन वर्ल्डकप 2015 के नजदीक होने से इस फैसले से बदल दिया गया।

इन लोगों ने मिलकर धोनी को कप्‍तानी से हटाने का बनाया था प्‍लान
टेस्ट कप्तानी में छाए विराट
पाटिल ने आगे कहा कि नए कप्तान को कुछ समय दिया जाता है। ऐसे में विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हमने धोनी को कप्तान बनाए रखा। लेकिन धोनी के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद कोहली को कप्तानी मिलना सही निर्णय था। विराट टेस्ट में बेहतर कप्तानी कर रहा है और उसे जल्द ही छोटे प्रारूपों की भी अगुवाई मिल सकती है। हालांकि इसका फैसला नई चयनसमिति को करना होगा।

इन लोगों ने मिलकर धोनी को कप्‍तानी से हटाने का बनाया था प्‍लान
डूबते जहाज के कप्तान थे धोनी
पाटिल ने इसके साथ ही साफ किया कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि गौतम गंभीर और युवराज सिंह जैसे सीनियर खिलाडिय़ों को बाहर करने में धोनी का हाथ था। पाटिल ने धोनी के टैस्ट से संन्यास लेने के फैसले को हैरान करने वाला बताया क्योंकि टीम आस्ट्रेलिया में तब जूझ रही थी। उस समय धोनी एक डूबते जहाज के कप्तान थे और चीजें हमारे अनुकूल नहीं हो रही थी। ऐसे में एक सीनियर खिलाड़ी संन्यास का फैसला करता है। यह हैरान करने वाला था लेकिन आखिर में यह धोनी का निजी फैसला था।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk