कानपुर। देश में इन दिनों माैसम उतार-चढ़ाव के दाैर में हैं। कहीं न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है तो कहीं कम हो रहा है। वेदर एजेंसी स्काईमेट के वैज्ञानिकों के अनुसार देश में बने माैसम सिस्टम को देखें तो एक फ्रेश वेस्टर्न डिस्टरबेस इन दिनों अफगानिस्तान और उससे सटे ईरान पर है। आज यह धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ रहा है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूर्वोत्तर राज्यों पर स्थित है। एक ट्रफ दक्षिण मध्य अरब सागर से पूर्वोत्तर अरब सागर तक फैला हुआ है। वहीं दक्षिण-छत्तीसगढ़ और उससे सटे आंध्र प्रदेश में एक एंटी-साइक्लोन है। वहीं आज के माैसम को देखें तो जम्मू और कश्मीर में कुछ हिस्सों में रात तक बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश में ठंड व कोहरे का असर रहेगा।

weather alert: यूपी,एमपी-राजस्थान में मिलेगी ठंड से थोड़ी राहत,कोहरे में डूबा रहेगा बिहार

मध्य प्रदेश में ठंड से थोड़ी राहत मिलने के अासार

वहीं राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में ठंड से थोड़ी राहत मिलने के अासार दिख रहे हैं। यहां तापमान और बढ़ेगा। राजस्थान के कच्छ और पश्चिम के भागों में 12 जनवरी की रात तक हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी भारत के बिहार में कोहरा रहेगा। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों के असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई हिस्सों में भी घना कोहरा छाया रह सकता है। तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु तट के उत्तर में हल्की बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत में कई इलाकों में मौसम शुष्क और गर्म रह सकता है।

National News inextlive from India News Desk