कानपुर। एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अफगानिस्तान पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में के रूप में बना है। इसमें पाकिस्तान का भी कुछ हिस्सा शामिल है और उत्तर पश्चिम राजस्थान में भी इसका प्रभाव है। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका है। उत्तर पंजाब, उत्तर हरियाणा और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश व ओले गिरने के भी आसार हैं।

असम और मेघालय में भी कोहरा का कहर रहेगा

वहीं कोहरे की बात करें तो कई राज्य आज कोहरे में डूबे रहेंगे। उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में घने कोहरा रहेगा। उत्तर प्रदेश भी कोहरे की चपेट में रहेगा। इसके अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी घने कोहरे की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में भी कोहरा का कहर रहेगा। वहीं बिहार में और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगहों ठंड ज्यादा रहेगी। यहां अगले कुछ दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति रहेगी।

weather alert: यूपी-दिल्ली में होगी बारिश,कोहरे व ठंड से बेहाल रहेगा उत्तर भारत

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की आशंका

एक अन्य वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार देश के माैसमी सिस्टम पर नजर डालें तो एक न्यू फ्रेश वेस्टर्न डिस्टर्बेंस जम्मू कश्मीर के पास पहुंच गया है। इसके प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पश्चिमी राजस्थान पर है। ऐसे में आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की आशंका है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादलों की गरज व ओलों संग कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना

उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। देश के बाकी भागों में मौसम शुष्क रहेगा।यूपी के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में और वृद्धि की उम्मीद है।वहीं दिन के तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। पश्चिमी हिमालयी राज्‍यों, पंजाब व हरियाणा में भी दिन के तापमान में 5-7 डिग्री सेल्यियस की गिरावट के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर में संभावित बारिश के चलते प्रदूषण में सुधार के आसार हैं।

National News inextlive from India News Desk