कानपुर। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव रहेगा। इससेहिमालयी क्षेत्र में व्यापक बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। देश में आज बारिश पर नजर डालें तो आज भी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदश और उत्तराखंड में अधिकांश इलाके भीगेंगे। इन राज्यों में बर्फबारी भी होने की संभावना है। वहीं भारतीय माैसम विज्ञान के अनुसार आज अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश व बर्फबारी की आशंका है। इसके अलावा असम और मेघालय में भी बारिश के आसार है। झारखंड और नागालैंड में माैसम कुछ ऐसा ही बिगड़ा रहेगा। कई इलाकों में बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलेंगी।

weather alert: बरेली-बहराइच समेत यूपी के कई जिलों में बारिश के आसार,ठंड व कोहरे की चपेट में रहेंगे दिल्ली-पंजाब

कुछ जगहों पर शीत लहर चने की आशंका

वहीं कोहरे की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज काफी घना कोहरा छाया रहेगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तर राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा भी कोहरे की चपेट में रहेंगे। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग क्षेत्रों ठंड से लोग बेहाल रहेंगे। वहीं पश्चिम मध्य प्रदेश में भी ठंड का कहर बरपेगा। इन इलाकों में कुछ जगहों पर शीत लहर चलने की आशंका है।

weather alert: बरेली-बहराइच समेत यूपी के कई जिलों में बारिश के आसार,ठंड व कोहरे की चपेट में रहेंगे दिल्ली-पंजाब

यूपी के कई इलाके बारिश से भीग सकते

वेदर एजेंसी स्काईमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में माैसम का मिजाज बिगड़ा रहा सकता है।यहां कई इलाके बारिश से भीग सकते हैं। नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, बहराइच, लखीमपुर खीरी और गोरखपुर समेत आसपास के भागों में गरज के साथ हल्की बौछारें गिरने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिलों में मौसम शुष्क होगा। आज शाम से यूपी के सभी जिलों में मौसम शुष्क हो जाएगा क्योंकि बारिश देने वाले मौसमी सिस्टम निष्प्रभावी हो जाएंगे।

National News inextlive from India News Desk