कानपुर। उत्तर भारत में पहाड़ों से लेकर मैदान तक ठंड कहर है। इन दिनों एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन अफगानिस्तान और पड़ोस में बना है। इसकी वजह से आज से अगले 24 घंटों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली भी बारिश से भीगेंगे। इतना ही नहीं हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी लोग ठंड से बेहाल रहेंगे।

weather alert: कोहरे में डूबा रहेगा उत्तर प्रदेश,बारिश से भीगेंगे दिल्ली-पंजाब

दिल्ली, मध्य प्रदेश में घना कोहरा रहेगा

पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर बादल छाए रहने के साथ बिजली चमकने की आशंका है। वहीं आज उत्तर भारत के कई इलाके कोहरे की चपेट में रहेंगे। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, मध्य प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा रहेगा। बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और ओडिशा भी कोहरे की चादर ओढ़े रहेंगे। वहीं पूर्वोत्तर में भी असम, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कोहरा छाया रहेगा।

weather alert: कोहरे में डूबा रहेगा उत्तर प्रदेश,बारिश से भीगेंगे दिल्ली-पंजाब मैदानी इलाकों न्यूनतम तापमान में वृद्धि

वहीं वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस से आज पर्वतीय राज्यों में भारी बारिश और बर्फ की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के अलावा असम, मेघालय, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, ,तमिलनाडु और केरल में भी बारिश की संभावना है। वहीं अगले कुछ घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में हवाओं का रुख पूर्वी हो जाने से उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।

National News inextlive from India News Desk