कानपुर। भारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अरब सागर के पूर्व मध्य में निम्न दबाव बनने के कारण महाराष्ट्र के तटीय इलाकों और आसपास में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी। मौसम https://www.inextlive.com/search/weather विभाग ने गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सौराष्ट्र और कच्छ के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अंडमान निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात के क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और करईकल के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश होगी।

मौसम : गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी,झारखंड और ओडिशा में आंधी-पानी

अभी सक्रिय बना रहेगा मानसून

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने के हालात बन रहे हैं। ऐसे में अभी मानसून सक्रिय बना रहेगा। स्काईमेट के मुताबिक, 22 सितंबर तक बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय हवाओं का एक क्षेत्र बनेगा जो 23 सितंबर तक तट की ओर बढ़ेगा। ऐसा ही एक अन्य क्षेत्र अरब सागर में भी बनेगा। दोनों ओर से बन रहे निम्न दबाव और चक्रवातीय क्षेत्र के कारण मानसून में सक्रियता बनी रहेगी और 24 सितंबर तक इसका असर तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात प्रभावित होगा।

झारखंड और ओडिशा में आंधी-पानी

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड और ओडिशा में अधिकतम 65 किमी तक की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अरब सागर के पूर्व-मध्य से सटे तटीय इलाके, पश्चिमी, पश्चिम मध्य और दक्षिण पश्चिम इलाके तेज हवाओं की चपेट में रहेंगे। इनसे गुजरात, उत्तरी महाराष्ट्र के तटीय इलाके प्रभावित होंगे। मौसम विभाग ने इन इलाकों में मछुआरों को समुद्र में मछली पकड़ने के लिए न उतरने की सलाह जारी कर दी है।

National News inextlive from India News Desk