कानपुर। Weather Alert आज उत्तर भारत और पूर्वोत्तर भारत में माैसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से पहाड़ और मैदानी राज्य दोनों ही प्रभावित रहेंगे। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तराखंड में माैसम काफी बिगड़ा रहेगा। यहां तेज बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। यहां हवाएं भी करीब 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गरज के साथ बारिश की आशंका है। इन राज्यों में हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने के आसार हैं। वहीं पूर्वोत्तर में सिक्किम में अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा रहेगा। पश्चिम बंगाल भी कोहरे में डूबा रहेगा।

छुटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना

वहीं वेदर एजेंसी स्काइमेट के अनुसार एक वेस्टर्न जम्मू और कश्मीर के पूर्वी हिस्सों पर और एक अन्य वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर दिखाई दे रहा है। महाराष्ट्र के ऊपर एक विपरीत चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। ऐसे में आज जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में छुटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। असम और अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में एक-दो स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। वहीं मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में एक-दो स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।

National News inextlive from India News Desk