कानपुर। Weather Alert देश में आज पहाड़ों से लेकर मैदान तक कुछ इलाके बारिश की चपेट में रहेंगे। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक आज जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,ओडिशा और विदर्भ में कुछ स्थानों पर जबकि विदर्भ में के साथ वर्षा हो सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कई इलाके घने कोहरे की चपेट में रहेंगे।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा

वेदर एजेंसी स्काईमेट के वैज्ञानिकों के अुनसार देश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है। हालांकि उत्तरी अफगानिस्तान और इससे सटे पाकिस्तान पर एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस दिखाई दे रहा है। वहीं एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर विकसित हो गया है। एक ट्रफ बिहार से झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ तक जा रही है। इसके अलावा एक विपरीत चक्रवाती क्षेत्र उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों के पास बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है।

कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती

वहीं आज के माैसम की बात करें तो उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। दक्षिणी छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों के साथ-साथ उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है। इसके अलावा उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अब शुष्क मौसम देखने को मिल सकता है। पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश, असम सहित नागालैंड के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। वहीं दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के तमिलनाडु और केरल में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।

National News inextlive from India News Desk