कानपुर। भारतीय मौसम विभगा ने अपने पूर्वानुमानों में बताया है कि जम्मू-कश्मीर में भार बारिश के आसार बन रहे हैं। साथ ही हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गजर-चमक के साथ बौछार पड़ेगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन राज्यों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।

weather alert! जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश,अरब सागर में मछली पकड़ने न जाएं मछुआरे

तटीय इलाके रहेंगे चक्रवात से प्रभावित

अरब सागर में चक्रवात की गति अधिकतम 180 किमी प्रति घंटा रहेगी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करके कहा कि मछुआरे अरब सागर में मछली पकड़ने न जाएं। अरब सागर के पूर्व मध्य इलाके में मौसम खराब रहे और आसपास के तटीय इलाके चक्रवात की चपेट में रहेंगे। इसके असर यहां आंधी-पानी और भारी बारिश की आशंका बनी हुई है।

National News inextlive from India News Desk