कानपुर। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक, केरल-माही और अंडमान निकाेबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश के आसार बन रहे हैं। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछार पड़ेगी। इन स्थानों पर कहीं-कहीं आंधी-तूफान के सथ भारी बारिश भी हो सकती है। अरब सागर में चक्रवात की वजह से गुजरात, महाराष्ट्र तथा गोवा के तटीय इलाके चपेट में रहेंगे।

weather alert! केरल और अंडमान में मूसलाधार बारिश,गुजरात तथा महाराष्ट्र में चक्रवात महा का कहर

मछुआरों को समुद्र में न उतरने की चेतावनी

अरब सागर के पश्चिम मध्य और पूर्वोत्तर इलाके की तरफ चक्रवात अधिकतम 210 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया है कि मंगलवार की सुबह से इसके रफ्तार में कमी आने की संभावना है। इधर अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के पूर्व मध्य इलाके में भी तेज हवाएं चलने के आसार बन रहे हैं। यहां अधिकतम 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में पूर्व मध्य तटीय इलाके तथा अरब सागर से लगे गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में न उतरने की चेतावनी जारी की है।

National News inextlive from India News Desk