कानपुर। Weather Alert उत्तर भारत में आज पहाड़ों पर मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। वहीं मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य रहेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के अलावा पश्चिमी मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़ सकता है। वेदर एजेंसी स्काईमेट के वैज्ञानिकों के मुताबिक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। वहीं छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। महाराष्ट्र के भी विदर्भ क्षेत्र में भी बारिश की वजह से मौसम बिगड़ सकता है।weather alert: जम्मू-कश्मीर में बारिश के आसार,दिल्ली-यूपी में बढ़ेगा दिन का तापमान

देश में कुछ इस तरह बना है मौसमी सिस्टम

वहीं ओडिशा में छुटपुट जगहों पर बारिश का आगाज हो सकता है। इसके अलावा उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में छुटपुट बारिश की संभावना है। तेलंगाना की बात करें तो यहां कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। स्काईमेट के मुताबिक आज के मौसम सिस्टम की बात करें तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तरी अफगानिस्तान से आगे बढ़ते हुए उत्तरी पाकिस्तान पर पहुंच गया है। इस दौरान एक विपरीत चक्रवाती क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भागों पर है। इसके अलावा अरब सागर के मध्य पूर्वी भागों पर भी एक विपरीत चक्रवाती सिस्टम बन गया है। हालांकि यह सिस्टम काफी कमजोर है।weather alert: जम्मू-कश्मीर में बारिश के आसार,दिल्ली-यूपी में बढ़ेगा दिन का तापमान

एक-दो स्थानों पर गरज संग हल्की बौछारें पड़ीं

वहीं बीते 24 घंटों में जम्मू कश्मीर में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ीं। असम और अरुणाचल प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। महाराष्ट्र में विदर्भ क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। वहीं दक्षिण- पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा में भी छुटपुट बारिश हुई है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।

National News inextlive from India News Desk