कानपुर। देश में इस अलग-अलग भागों में माैसम का मिजाज अलग-अलग बना है। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अब धीरे-धीरे दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू होने वाली है। माैसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 48 घंटों में पश्चिम उत्तर भारत  से दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से लाैटने लगेगा।  ऐसे में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने के आसार है। वहीं आज दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और पूर्वी भारत में अलग-अलग स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने की होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत और अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भारत और प्रायद्वीपीय भारत में माैसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। यहां बिजली की चमक व बादलों की गरज संग आंधी-तूफान की संभावना है।

मौसम : अगले 2 दिनों में पश्चिम उत्तर भारत से लौटने लगेगा मानसून,दक्षिण भारत में आंधी-तूफान

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ

वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार इन दिनों हरियाणा के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ हैं। एक ट्रफ रेखा मध्य पाकिस्तान से पश्चिम उत्तर प्रदेश तक बनी है। गंगीय पश्चिम के अंदरूनी हिस्सों व इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा एक अन्य चक्रवाती सिस्टम बिहार से लेकर गंगा के पश्चिम बंगाल की तरफ बढ़ रहा है। जबकि एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण तटीय ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के सटे इलाकों पर बना हुआ है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र गोवा के तट से पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर बना है । एक और ट्रफ तमिलनाडु कर्नाटक के कोमोरिन क्षेत्र से उत्तरी तटीय कर्नाटक तक फैला हुआ है।

मौसम : अगले 2 दिनों में पश्चिम उत्तर भारत से लौटने लगेगा मानसून,दक्षिण भारत में आंधी-तूफान

आज इन राज्यों में होगी भारी बारिश

वहीं भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आज के माैसम की बात करें तो मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश यनम में माैसम बिगड़ा रहेगा। यहां इन राज्यों में भारी से भारी बारिश होने की आशंका है। आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भी कई अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी। वहीं झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में तूफान आने की भी आशंका है। तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकेगी व बादल छाए रहेंगें।वहीं कुछ जगहों पर आंधी-तूफान आने की भी आशंका है।

National News inextlive from India News Desk