कानपुर (इंटरनेट डेस्क): Weather and monsoon update Today: चिलचिलाती गर्मी और लू का कहर राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में थमता नजर नहीं आ रहा है, मौसम विभाग ने एक बार और दिल्ली के लोगों के लिए गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया। IMD के अनुसार दिल्ली वासियों को कुछ दिनों की राहत होने के बाद अगले 4 दिनों के तक फिर से भीषण गर्मी और लू का कहर झेलना रहेगा, मौसम विभाग की तरफ से 10 से 13 जून तक के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया, इस बीच अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। IMD ने दिल्ली, मध्यप्रदेश समेत झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, गंगा के मैदानी इलाकों, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में लू चलने की उम्‍मीद जताई है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों भीषण लू चलने की आशंका है अगर बारिश की बात की जाए तो मौसम विभाग के अनुसार गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और तटीय और आंतरिक कर्नाटक में सोमवार 10 जून से अलग-अलग जगहों पर अत्यधिक बारिश की संभावना है और मुंबई में मानसून ने दस्‍तक दे दी है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री पहुंच रहा है और तापमान बढ़ने के साथ गर्म हवाएं भी चलेगी, जिसमें लू का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है,IMD के अनुसार सोमवार से लेकर गुरुवार तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री के आसपास रहेगा बल्कि न्यूनतम तापमान 30 से 31 पहुंच सकता है और चार दिनों तक दिल्ली में हवाएं 20 से 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद है।

बिहार के कई जिलों में लू का अलर्ट
बिहार के कई भागों में गर्म पछुआ हवाओं के कारण प्रचंड गर्मी और लू से लोगों को बुरा हाल है, दिन में लू का अटैक और रात में उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया, IMD के अनुसार 13 जून तक मौसम में कोई खास बदलाव की आशंका नहीं है, ऐसे में गर्मी और लू का सितम जारी रहेगा, वहीं राजधानी पटना का अधिकतम तापमान नार्मल से सात डिग्री अधिक यानि 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राजधानी समेत रोहतास, बक्सर, भोजपुर, गया, नालंदा, भभुआ, औरंगाबाद में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया।

24 घंटों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
सिक्किम,पूर्वोत्तर भारत,लक्षद्वीप,दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, ओडिशा,आंध्र प्रदेश,तमिलनाडु,छत्तीसगढ़,दक्षिण गुजरात,मध्यप्रदेश और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश हो सकती है इसके अलावा दक्षिण कोंकण गोवा,दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में मध्यम से अधिक बारिश के साथ कुछ जगहों पर बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है। तेलंगाना,मराठवाड़ा,उत्तरी कोंकण और गोवा,उत्तरी मध्य महाराष्ट्र,केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अधिक बारिश की संभावना है।

National News inextlive from India News Desk