- तीन दिन लगातार बारिश होने का अनुमान

BAREILLY:

प्री-मानसून ने देरी से आमद दर्ज कराई थी, जिसके बाद अब फिर मानसून ठिठक गया है। बारिश न होने और तेज धूप से उमस भी बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। मंडे को भी उमस भरी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। सुबह से दोपहर तक चिलचिलाती धूप से गर्मी का प्रकोप झेलने के बाद लोगों को दोपहर बाद मौसम में आए बदलाव ने कुछ राहत दी। करीब दो बजे काली घटाएं घिर आई। शाम के वक्त चली ठंडी हवा ने मौसम खुशनुमा कर दिया तो लोगों को कुछ सुकून मिला।

टेम्प्रेचर में आई गिरावट

मंडे को मौसम शुष्क बना रहा, जिससे मैदानी इलाकों में उमस ने लोगों को परेशान किया। वेदर एक्सपर्ट का कहना है कि हवाओं का दबाव कम होने के कारण मानसून की रफ्तार धीमी हुई है। ऐसे में मौसम सामान्य बना रहेगा। हालांकि, पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा और बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मंडे को मैक्सिमम और मिनिमम टेम्प्रेचर में गिरावट दर्ज की गई। मैक्सिमम टेम्प्रेचर 2.2 डिग्री गिरावट के साथ 35.8 और मिनिमम टेम्प्रेचर 1.3 डिग्री गिरावट के साथ 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

तीन दिन बारिश होने का अनुमान

शाम को चली ठंडी हवाओं से लोगों ने थोड़ी राहत भरी सांस ली। आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार ट्यूजडे से तीन दिनों तक भारी बारिश होने की उम्मीद है। 6 से 7 एमएम तक बारिश हो सकती है। उसके बाद मौसम साफ रहेगा।