कानपुर। चक्रवात वायु ने अपना रास्ता बदल लिया है, अब वह ओमान की ओर बढ़ चुका है। फिर भी गुजरात में लोग इसके लौटना का इंतजार कर रहे हैं और अलर्ट मोड में हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को चक्रवात वायु 100-110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरात के तटों से टकरा सकता है। इसके कारण तटों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे गुजरात से सटे उत्तर अरब सागर और महाराष्ट्र तटों पर मछली पकड़ने ना जाएं।

केरल में एक हफ्ते देर से आज पहुंचा मानसून, दिल्ली 2 जुलाई तक पहुंचेगा

तमिलनाडु में ठीक रहेगा मौसम

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में मौसम ठीक रहेंगे क्योंकि यहां गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में सिर्फ धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, पुडुचेर्री, कोंकण, गोवा, केरल और सिक्किम के कुछ इलाकों में आज भी भारी बारिश का अनुमान है। इसके बाद मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड और तेलंगाना को गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है क्योंकि इन जगहों पर आज मौसम विभाग द्वारा भीषण गर्मी का अनुमान लगाया गया है।

केरल में एक हफ्ते देर से आज पहुंचा मानसून, दिल्ली 2 जुलाई तक पहुंचेगा

National News inextlive from India News Desk