नई दिल्ली (एएनआई)। केरल में शनिवार को मानसून के दस्तक देने के बाद से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई इलाके बारिश से सराबोर हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक केरल के साथ लक्षद्वीप द्वीप में भी आज भारी बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु में भी कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान है। यहां 40-50 किमी प्रति घंटे के हिसाब से धूल भरी हवाएं चलेंगी।  

इन राज्यों में लू व गर्मी का कहर बरकार रहेगा

वहीं पूर्वी व उत्तर भारत में गर्मी व लू का कहर बरकरार है। माैसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और विदर्भ के कई हिस्सों में भयानक लू चलेगी। उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर लोग लू से बेहाल रहेंगे। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में व छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी आज लोगों का लू से बुरा हाल रहेगा। पूर्वोत्तर भारत में भी आज कई इलाके भारी बारिश से भीगेंगे।

मछुआरे इन क्षेत्रों में 7-11 जून तक न जाएं

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी आज बारिश के आसार हैं। माैसम वैज्ञानिकों  ने 35-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं और सोमालिया, लक्षद्वीप, मालदीव के क्षेत्र और मन्नार की खाड़ी के तट पर दक्षिण-पश्चिम अरब सागर पर प्रबल होने की संभावना के साथ मौसम की भविष्यवाणी की है। मछुआरों को भी सलाह दी है कि वे इन क्षेत्रों में 7-11 जून तक न जाएं।

National News inextlive from India News Desk