कानपुर। उत्तर भारत में आज पहाड़ों से लेकर मैदान तक माैसम का मिजाज मिला-जुला रहेगा। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में माैसम बिगड़ा रह सकता है। इन राज्यों में कुछ जगहों पर भारी बारिश और गरज के साथ ओले भी पड़ सकते हैं। इसके अलावा कुछ जगहों पर बर्फबारी भी होने की आशंका है। वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बारिश व गरज से माैसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। वहीं पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो दक्षिण असम और मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे की संभावना है।

imd weather forecast उत्तर भारत में भारी बारिश के आसार,भीगेंगे यूपी-दिल्ली समेत ये राज्य

कई स्थानों पर बारिश की आशंका

वेदर एजेंसी स्काईमेट के माैसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान के पश्चिमी और उत्तरी भागों में आज भी कई स्थानों पर बारिश की आशंका है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में कई स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बारिश के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश और बिहार में कुछ स्थानों पर तथा झारखंड और विदर्भ में एक-दो जगहों पर बारिश होने की आशंका है। वहीं उत्तर के मैदानी और पहाड़ी राज्यों तथा मध्य भारत के कुछ हिस्सों में दिन के तापमान में भारी गिरावट होने के आसार हैं। वहीं दिल्ली के प्रदूषण में आज शाम से सुधार होने की संभावना है।

National News inextlive from India News Desk