कानपुर। पश्चिमी हिमालय व उसके अासपास के इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हालात बिगड़ने की आशंका है। आज जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं पंजाब और हरियाणा के उत्तरी भागों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश के आसार हैं। दिन में बादल छाए रहने व उमस बढ़ने से उत्तर पश्चिम भारत में रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे शीत लहर का असर थोड़ा कम होगा।

इन इलाकों में रहेगा घना कोहरा

भारतीय माैसम विभाग के मुताबिक आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में शीत लहर चलेगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी में कुछ जगहों पर पाला भी पड़ेगा। पंजाब के कई स्थानों और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। ऐसे में इन इलाकों में बाहर संभल कर निकलें।

लो प्रेशर के आसार बन रहे हैं

वहीं अब मध्य भारत व पूर्वी भारत और आस-पास के प्रायद्वीपीय भारत के गंभीर शीत लहर कमजोर होने लगी है। हालांकि माैसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी अगले 2-3 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर जारी रहेगी। वहीं अंडमान सागर में एक लो प्रेशर बनने के आसार दिख रहे हैं। इससे हवाएं काफी तेज चलेंगी। 4 और 5 जनवरी को अंडमान सागर के आसपास के इलाकों में स्थितियां गंभीर हो सकती हैं।

 

National News inextlive from India News Desk