कानपुर। गर्मी व लू से बेहाल उत्तर भारत के लिए माैसम विभाग ने दो दिन पहले रेड अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के मुताबिक बीते दो दिनों से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों का गर्मी से बुरा हाल है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आज दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

आंशिक रूप से बादल छाए रहने के अासार

तापमान में गिरावट के आसार है। कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बादल गरजने का अनुमान है। पारा एक या दो डिग्री सेल्सियस नीचे आ सकता है। वहीं राजस्थान के कई हिस्सों में, मध्य प्रदेश में कुछ हिस्सों में में गर्मी व लू का प्रभाव रहेगा। वहीं विदर्भ, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लोग बेहाल रहेेंगे।  

आज झारखंड में आंधी चलने की आशंका

वहीं आज उत्तराखंड में बाैछार पड़ने के साथ हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चलेंगी। आज झारखंड में आंधी चलने की आशंका है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी में भी 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है। कुछ इलाकों में बादल भी चमकेंगे।  

कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान

वहीं पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के माैसम की बात करें तो कुछ इलाकों में आज यहां भारी बारिश का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा के अधिकांश इलाके भारी बारिश से सराबोर रहेंगे।

National News inextlive from India News Desk