कानपुर। इन दिनों पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) है। इसकी वजह से आज उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में माैसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। इसके साथ ही उत्तर भारत के मैदानी इलाकों, मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत में भी लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। भारतीय माैसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले 24 घंटे में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और इसके अासपास के इलाकों में कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

आज इन राज्यों का ऐसा रहेगा हाल
आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के माैसम की बात करें तो यहां अलर्ट रहने की जरूरत है। अधिकांश इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी। बादल गरजने के साथ कई इलाकों में ओले गिरने की भी आशंका हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और ओडिशा में आज आंधी चलेगी। इसके अलावा कुछ जगहों पर बाैछारें भी पड़ सकती हैं।

National News inextlive from India News Desk