कानपुर। देश के अलग-अलग भागों में माैसम का मिजाज अलग-अलग है। इन दिनों बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन बना है। हालांकि अब यह डीप डिप्रेशन बंगाल की दक्षिणपूर्व खाड़ी से पश्चिम की ओर उत्तर-पश्चिम में बढ़ रहा है। माैसम वैज्ञानिकों की मानें तो बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में चेन्नई (तमिलनाडु) मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) के इलाके प्रभावित हो रहे हैं। यहां हवाएं आने वाले 12 घंटों में चक्रवात का रूप भी ले सकती हैं।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में होगी बारिश
वहीं आज दक्षिण ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर तटीय तमिलनाडु व आंध्र प्रदेश में आज भारी बारिश की अाशंका है। यहां हवाएं 80-90 किमी प्रति घंटे की गति के हिसाब से चलेंगी।  ये 100 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे समुद्री इलाकों की ओर, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम, तटीय आंध्र प्रदेश , उत्तर तमिलनाडु और पुडुचेरी तटों पर न जाएं।

इन इलाकों में ठंड भी काफी ज्यादा बढ़ेगी।
वहीं उत्तर भारत में आज भी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कोहरा छाए रहने की संभावना है। इससे इन इलाकों में ठंड भी काफी ज्यादा बढ़ेगी। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी पूरे दिन धुंध छाई रहेगी।

 

 

National News inextlive from India News Desk