कानपुर। हिमालय क्षेत्र में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से आज उत्तर भारत के कई राज्यों में माैसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। भारतीय माैसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के मुताबिक आज जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश होगी। वहीं हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी आशंका है। इन राज्यों में तूफानी हवाएं भी चलेंगी। यहां हवा की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे से 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि कुछ इलाकों में धूप भी निकली रहेगी।

इन राज्यों में चलेगी तेज हवाएं

पूर्वोत्तर भारत में कल भी असम व मेघालय में बारिश हुई। वहीं आज भी असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हवाएं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगी व छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी व मध्य भारत में छत्तीसगढ़, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश व झारखंड में भी आज आंधी चलने के आसार है। वहीं दक्षिण भारत की बात करें तो कल भी मध्य महाराष्ट्र में कुछ इलाकों में बारिश हुई थी। इसके अलावा आज भी मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना पर में हवाएं काफी तेज चलेंगी। कुछ इलाकों में बारिश होने की भी आशंका बनी है।

National News inextlive from India News Desk