कानपुर। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से अरब सागर की ओर से उठा चक्रवात पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की ओर 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में उत्तर भारत के राज्य पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड आंधी-तूफान और बारिश की चपेट में होगा।

पश्चिमोत्तर भारत में बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक पश्चिमोत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्कम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तूफान और गरज के साथ बारिश की आशंका है। वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पूर्व मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आंधी-पानी के साथ ओले पड़ने के आसार हैं।

National News inextlive from India News Desk