कानपुर। पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और उससे जुड़े दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ चुका है। इससे आज चक्रवाती तूफान बनने के आसार हैं। भारतीय माैसम वैज्ञानिकों के यहां बने चक्रवाती तूफान के तीव्र होने की संभावना है। यह 80-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकता है। चक्रवाती तूफान के अगले 48 घंटों के दौरान श्रीलंका तट से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 30 अप्रैल की शाम को उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के पास पहुंचने की संभावना है।

हवाएं 50-60 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी

वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में कुछ जगहों पर हवाएं 50-60 किमी प्रति घंटे तक चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर बिजली भी चमकने की आशंका है। इसके अलावा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल में भी हवांए तेज चलेंगी। बिहार में भी कुछ जगहों पर आंधी चलने के आसार है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

विदर्भ के कई इलाकों में आज लू चलेगी

वहीं माैसस वैज्ञानिकों की मानें तो विदर्भ के कई इलाकों में लू चलेगी। इसके अलावा मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, गुजरात राज्य, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में भी कुछ हिस्सों में लू चलेगी। इसके अलावा उत्तर मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा रात में भी गर्म हवाए चलने के आसार है। ऐसे में यहां लोग गर्मी से परेशान रहेंगे।

National News inextlive from India News Desk