कानपुर। देश में इन दिनों कहीं लू व गर्मी ने तो कहीं धूल भरी आंधी ने कहर बरपा रहा है। वहीं आज उत्तर भारत में भी तेज हवाओं व बारिश होने की वजह से माैसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। भारतीय माैसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है।

पूर्वी व उत्तर भारत में रहेगा ऐसा मिजाज

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व राजस्थान में कुछ जगहों पर आंधी तूफान के साथ बाैछारें पड़ने की आशंका है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में हीट वेव की स्थिति बहुत अधिक है। वहीं पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड, गैंगटिक पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी करीब 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बारिश भी हो सकती है।

मध्य, पूर्वोत्तर व दक्षिण भारत का हाल

पूर्वोत्तर भारत के माैसम में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में हवाएं 60-70 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगी। कुछ जगहों भारी बारिश होने की भी संभावना है। वहीं मध्य भारत के छत्तीसगढ़ में और दक्षिण में केरल, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना व तमिलनाडु में भी तेज आंधी व तूफान आने के आसार हैं।

National News inextlive from India News Desk