कानपुर। देश में इन दिनों पंजाब और हरियाणा में ठंड और शीत लहर ने हालात काफी ज्यादा बिगाड़ रखे हैं। कल पंंजाब का अमृतसर शहर न्यूनतम तापमान 1.0°C डिग्री के साथ देश के मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा इलाका रहा।  इसके साथ ही चंडीगढ़ , दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश और गुजरात, मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार का भी बुरा हाल है। हवाएं काफी ठंडी चल रही हैं। भारतीय माैसम विभाग की मानें तो अगले दो से तीन दिन तक ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है।

माैसम : यूपी से बिहार तक ठंड से ठिठुरेगा हिंदुस्तान,अमृतसर रहा सबसे ठंडा

आज देश में ऐसा रहेगा माैसम का हाल

आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान में शीत लहर का कहर बरपेगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर शीत लहर की आशंका हैं। गुजरात, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के भी कुछ इलाके इसकी चपेट में रहेंगे। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर राजस्थान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पाला भी पड़ेगा। वहीं पंजाब, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में आज सुबह घना कोहरा रहेगा। वहीं पूर्वोत्तर के मेघालय में ओला पड़ने की आशंका है।

मौसम : उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी, हिसार में तापमान पहुंचा शून्य से नीचे

 

National News inextlive from India News Desk