कानपुर। उत्तर भारत के दिल्ली, उत्तर प्रदेश, व पंजाब समेत सभी राज्यों का तापमान भी काफी तेजी से गिर रहा है। बीते कई दिनों से पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, व पूर्वी मध्य प्रदेश में ठंड से जनजीवन बेहाल है। आज से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। माैसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ये हवाएं अगले दो से तीन दिन तक चलेंगी।

इन राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा रहेगा

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में अगले 2-3 दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।  भारतीय माैसम विभाग की मानें तो आज भी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान और उत्तराखंड में सुबह घना कोहरा रहने के आसार हैं। सुबह के यहां लाेग गाड़ी काफी संभल कर चलाएं। गाड़ियों की लाइट आदि बिल्कुल भी गड़बड़ न रखें।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत का रहेगा ऐसा हाल

इसके अलावा आज पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ में शीत लहर चलेगी।  पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में पाला पड़ेगा। पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्यों में सुबह के समय कोहरा रहेगा और पूरे दिन हल्की धुंध छाई रहेगी। वहीं दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

National News inextlive from India News Desk