कानपुर। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों का बुरा हाल है। जम्मू-कश्मीर में आज भी कुछ इलाकों बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है। वहीं भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज पंजाब और राजस्थान में शीतलहर चलेगी। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भी शीत लहर का ठंड रहेगा। इसके अलावा उत्तर गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र, कच्छ और हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के निचले क्षेत्रों में भी ठंड काफी ज्यादा होगी। कुछ इलाकों में धूप निकलेगी तो कुछ जगहों पर धुंध छाई रहेगी।

इन राज्यों में रहेगा आज घना कोहरा

पूर्वोत्तर भारत में बीते 24 घंटे में मौसम में बदलाव हुआ है। आज भी यहां कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में घना काेहरा रहेगा। बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और ओडिशा में धुंध छाई रहेगी। बंगाल के उत्तर-पश्चिम और उसके आसपास के जुड़े इलाकों व ओडिशा में इन दिनों लो प्रेशर बना है लेेकिन अब पहले से थोड़ा कमजाेर होता दिख रहा है। इससे दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ इलाकों में हो बारिश और हवाओं से बिगड़े हालातों में थोड़ा सुधार होगा।

मौसम : इन राज्यों में आज भारी बारिश के आसार, कोहरा और ठंड से रहेगा बुरा हाल

 

National News inextlive from India News Desk