कानपुर। उत्तर भारत में इन दिनों बारिश-बर्फबारी और ठंडी हवाओं का कहर है। जम्मू-कश्मीर के पूर्वी हिस्सों में और उसके आसपास वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हालात बिगड़ रहे है। वहीं एक दूसरा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अफगानिस्तान और उसके पड़ोसी हिस्सों को प्रभावित कर रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक इन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से आज भी जम्मू कश्मीर और उसके ऊचांई वाले इलाकों में भारी बारिश व बर्फबारी हो सकती है। वहीं उत्तर के पहाड़ों में होने वाली बारिश व बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों का बुरा हाल है।  मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे 3-4 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। इतना ही नहीं उत्तर पश्चिम भारत, मध्य और पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में अगले 3 दिनों तक शीतलहर चलने की आशंका है।

आज इन इलाकों को कोहरा, ठंड और शीतलहर से रहेगा बुरा हाल
वहीं आज बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम,त्रिपुरा, पूर्वी विदर्भ और छत्तीसगढ़ में सुबह के समय घना कोहरा रहेगा। राजस्थान के मौसम पर नजर डालें तो यहां हालात काफी गंभीर है। यहां आज शीतलहर चलने से ठंड से बुरा हाल रहेगा। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलेगी। इतना ही नहीं पूर्वी और पश्चिम राजस्थान, पूर्वी और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में पाला पड़ पड़ रहा है।  इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात, क्षेत्र, सौराष्ट्र, कच्छ, उत्तर मध्य महाराष्ट्र में आज ठंड काफी ज्यादा रहेगी। माैसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले 3 दिनों में उत्तर पश्चिमी भारत, उत्तर महाराष्ट्र और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों के कुछ हिस्सों में ठंड और बढ़ेगी।

National News inextlive from India News Desk