कानपुर। देश में आज पश्चिम मध्य प्रदेश में भारी बारिश से माैसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। यहां बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी हुआ है।भारतीय माैसम विभाग के मुताबिक में पूर्वी राजस्थान में आज कुछ जगहों पर भारी बारिश होने के आसार है। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दक्षिण उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर मूसलाधार बारिश होगी।

माैसम : एमपी में रेड अलर्ट,यूपी-हिमाचल में भी होगी मूसलाधार बारिश

आज कई इलाकों में झमाझम बारिश होगी

महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात क्षेत्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी कई इलाकों में झमाझम बारिश होगी। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, केरल अाैर माहे में अलग- अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।  झारखंड,  सिक्किम व पश्चिम बंगाल में गरज संग छीटे पड़ेंगी। माैसम : एमपी में रेड अलर्ट,यूपी-हिमाचल में भी होगी मूसलाधार बारिश

55 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी

भारतीय माैसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक आज दक्षिण-पश्चिम अरब सागर, दक्षिण-पूर्व और मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर पर हवाएं काफी तेज चलेंगी। ओडिशा-आंध्र प्रदेश के तटों पर 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी।ऐसे में मछुआरों को इन इलाकों में प्रवेश न करने की सलाह दी जाती है।

National News inextlive from India News Desk