कानपुर। उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश के आसार आज कम है। हालांकि भारतीय माैसम वैज्ञानिकों की मानें तो इसका असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अभी आज रहेगा। कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में आज घना कोहरा रहेगा। वहीं अगले दो दिन बिहार, ओडिशा, उत्तर मध्य प्रदेश और उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की संभावना है। &

न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री तक होगी गिरावट

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के तापमान की बात करें तो अगले 2 से 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने के आसार दिख रहे हैं। इससे ठंड में और ज्यादा इजाफा होगा। वहीं पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कुछ जगहों पर शीतलहर चलने की आशंका है। वहीं निचले इलाकों की बात करें तो निचले इलाकों केरल-माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आज बारिश के आसार हैं।& &

weather alert: कोहरे की चपेट में रहेगा उत्तर पश्चिम भारत,इन राज्यों में रहेगी बारिश से राहत

उत्तर पश्चिम भारत में बारिश की गतिविधियां कम

वहीं वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार आज उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में बारिश की गतिविधियां कम होंगी। उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य दक्षिण बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ राज्यों में गरज संग हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर भारत के न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री की कमी आएगी।

तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है

तमिलनाडु, केरल, दक्षिण कर्नाटक, दक्षिण आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी।लक्षद्वीप क्षेत्र में मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश में सर्द दिन की स्थिति के साथ कोहरा देखने को मिल सकता है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर अब सुधरेगा क्योंकि उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने की संभावना बनी है।

National News inextlive from India News Desk