कानपुर। देश में इन दिनों कई इलाके कोहरे और ठंड की चपेट में हैं। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पंजाब और पश्चिम राजस्थान पर अलग-घना कोहरा रहेगा। बिहार, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, और ओडिशा में सुबह के समय घना कोहरे का प्रभाव रहेगा। ओडिशा, दक्षिण असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं छत्तीसगढ़ में ओले गिरने की भी आशंका है।

weather alert: यूपी-दिल्ली में घना कोहरा,एमपी-छत्तीसगढ़ में बारिश

इन राज्यों में बारिश के अासार

वहीं वेदर एजेंसी स्काईमेट के वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, इससे सटे रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। केरल और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में भी कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

National News inextlive from India News Desk