कानपुर। देश में आज माैसम अनुकूल परिस्थितियों में रहेगा। हालांकि अगले 24 घंटे में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इस दाैरान यहां कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। भारतीय माैसम विभाग के मुताबिक इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावत नहीं करेगा।

इन राज्यों में छाया रहेगा कोहरा

भारतीय माैसम के वैज्ञानिकों के मुताबिक आज उत्तर भारत में कई राज्यों में घना कोहरा रहेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, और राजस्थान में ठंड बढ़ने की भी संभावना है। वहीं पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर भारत में भी माैसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। आज बिहार में भी कोहरा रहेगा। दक्षिण असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सुबह के समय घने कोहरा छाया रहेगा। &

weather alert: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में चलेंगी ठंडी हवाएं,यूपी समेत इन राज्यों में बढ़ेगी सर्दी

शीतलहर का शिकंजा कसने वाला

वहीं वेदर एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं तेज हो जाएंगी। इन हवाओं का असर मध्य भारत तक दिखाई देगा। ठंडी हवाओं के कारण इन सभी भागों में न्यूनतम 2-3 डिग्री तक गिर सकता है। इसके साथ ही मैदानी भागों में शीतलहर का शिकंजा कसने वाला है। पहाड़ी भागों में पहले की तरह ही शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा पड़ने की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़, झारखंड, दखसिनी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, तमिलनाडु, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, दक्षिणी कर्नाटक और केरल में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

National News inextlive from India News Desk