कानपुर। लो लेवल के क्लाउड कवर और उत्तर-उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण उत्तर भारत के कुछ इलाकों में ठंड काफी तेजी से बढ़ रही है। वहीं भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) से आज पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र प्रभावित रह सकता है। इस दाैरान यहां पर कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना बनी है।& सुबह के समय आज अमृतसर में विजिबिलिटी 25 मीटर रही।

weather alert: पहाड़ों पर बारिश बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में चलेंगी ठंडी हवाएं,ठंड से कांपेगा उत्तर भारत

अधिकांश हिस्सों में आज ठंड का कहर

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तर मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज ठंड का कहर बरपेगा। इसके अलावा पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, बिहार में घना कोहरा भी छाया रहेगा। वहीं दक्षिण असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के भी कई इलाके कोहरे की चपेट में रहेंगे।

weather alert: पहाड़ों पर बारिश बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में चलेंगी ठंडी हवाएं,ठंड से कांपेगा उत्तर भारत

घने कोहरे की चपेट में रहेंगे ये राज्य

वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार आज उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में उत्तर-पश्चिमी हवाएं काफी तेज चलेंगी। इससे न्यूनतम तापमान में कमी आएगी जबकि दिन में पारा बढ़ेगा। उत्तर पश्चिमी भारत और उत्तर पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मध्यम से घना कोहरे जारी रहेगा। इसी तरह पूर्वी भारत, मध्य भारत और इससे सटे दक्षिण भारत में मध्यम से घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

weather alert: पहाड़ों पर बारिश बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में चलेंगी ठंडी हवाएं,ठंड से कांपेगा उत्तर भारत

इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश

वहीं अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, केरल और पूर्वी असम तथा उससे सटे नागालैंड में हल्की बारिश की संभावना है।झारखंड और विदर्भ से सटे छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है।मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। तमिलनाडु, केरल, दक्षिणी कर्नाटक और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं।

National News inextlive from India News Desk