कानपुर। बंगाल की खाड़ी की ओर से चलने वाली पूर्वी लहरों की वजह से बीते कई दिनों से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में हालात बिगड़े हैं। अभी अगले 24 घंटों तक लगातार भारी वर्षा की आशंका है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में आज भी भारी बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो बंगाल की खाड़ी के निकट लो प्रेशर की स्थितियां बनती दिख रही हैं। ऐसे में बंगाल की दक्षिणी पश्चिमी खाड़ी के दक्षिणी हिस्सों में, हिंद महासागर व मन्नार और कोमोरिन क्षेत्र में मौसम स्थिति बिगड़ने की संभावना है। इस दौरान यहां बारिश होने व तेज हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे अगले 3 दिनों तक इन इलाकों में जाने से बचें।

आज भी न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी
उत्तर भारत के मौसम की बात करें तो यहां अगले 48 घंटाें में हिमालय के पश्चिमी इलाके में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब हो सकता है। वहीं मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में आज भी न्यूनतम तापमान में आज गिरावट होगी। इन राज्यों में व पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में कोहरा भी छाया रहेगा। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर मैदानी इलाकों को छाेड़ दें तो आने वाले अगले 3 दिनों के दौरान देश के दूसरे प्रमुख हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव हाेने के आसार नहीं है। वहीं कल अंबाला और कूनूर में विजिबिलिटी 25 मीटर,  सुंदरनगर में 50 मीटर, हिसार, बरेली, आगरा और माजबत में 500 मीटर दर्ज हुई।

National News inextlive from India News Desk