कानपुर। देश में इन दिनों दक्षिण भारत में भारी बारिश ने कहर बरपा रखा है। इसकी वजह से केरल, महराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक समेत कई राज्यों में बाढ़ आई हुई है। बाढ़ की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। माैसम विभाग की मानें तो आज भी तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में मूसलाधार बारिश से राहत नहीं है।

भारी बारिश की चपेट में रहेंगे ये स्टेट

भारतीय माैसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक ओडिशा के भी कई इलाके आज भारी बारिश की चपेट में रहेंगे। वहीं केरल, माहे, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की आशंका है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं।

हवाओं की गति काफी तेज होगी

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का माैसम बना है। इसके अलावा गैंगेटिक पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश होगी। वहीं दक्षिण-पश्चिम, मध्य और उत्तर अरब सागर में हवाओं की गति काफी तेज होगी। यहां 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

National News inextlive from India News Desk