कानपुर। पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और गुजरात के कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चमी उत्तर प्रदेश, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, करईकल, हिमालय से सटे पश्चिम बंगाल के इलाके, सिक्किम, असम, मेघालय और आंतरिक कर्नाटक के कुछ इलाके भी बारिश की चपेट में रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं।
मौसम : राजस्थान में भारी बारिश,स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में भी हो सकती है बौछारमछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह
अरब सागर से लगे तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में मछली पकड़ने के लिए न जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, लक्षद्वीप और आसपास के इलाकों में 45-55 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने इसी को ध्यान में रखते हुए मछुआरों को चेतावनी जारी की है। गोवा, कर्नाटक और केरल के आसपास के इलाकों में चक्रवातीय मौसम का असर रहेगा। इधर पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में भी मछुआरों को चेतावनी जारी की गई है। उन्हें समुद्र में न उतरने की सलाह दी गई है।

National News inextlive from India News Desk