कानपुर। उत्तर भारत के कई राज्यों में आज माैसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। खास बात तो यह है कि देश की राजधानी दिल्ली में बारिश के साथ माैसम में तेजी से बदलाव होगा। यहां साेमवार की तरह आज भी अधिकांश इलाकों में काले बादल छाए रहेंगे। हवाएं भी तेज चलेंगी। इसके अलावा कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश की भी संभावना है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भारी बारिश होगी

भारतीय माैसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 4 दिन तक दिल्ली में माैसम ऐसा ही रहने के आसार हैं। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भी आज कई इलाकों में भारी बारिश होगी। यहां अगले 2 में व्यापक बारिश होने की संभावना बनी है। वहीं जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल व यूपी में कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं।  

 बिहार में भारी बारिश से राहत मिलने के अासार

वहीं बिहार में अगले 24 घंटों में बारिश से राहत मिलने की संभावना है। पूर्वाेत्तर में मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, असम और मेघालय में भी आज कई इलाके बारिश से सराबोर रहेंगे।पश्चिम बंगाल का पर्वतीय इलाका, सिक्किम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में भी अलग-अलग जगहों पर बारिश होगी।

National News inextlive from India News Desk