कानपुर। देश के कई इलाकों में मानसून दोबारा एक्टिव हो गया है। भारतीय माैसम विभाग के मुताबिक मानसून ट्रफ (मानसून गर्त) दक्षिण में शिफ्ट हो गया है और बंगाल की उत्तर पश्चिमी खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। इसके आज ज्यादा गहराने के आसार हैं। ऐसे में मध्य भारत,  दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के उत्तरी भागों  व उत्तरी मैदानी इलाकों में 3 से 4 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।

माैसम : पंजाब,हरियाणा-दिल्ली में रेड अलर्ट जारी,यूपी मुंबई में भी बारिश होगी भारी

अगले 72 घंटे में इन राज्याे में है बारिश

माैसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 72 घंटे में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा में भी कई इलाके भारी बारिश से सराबोर रहेंगे। आईएमडी ने अगले दो दिन तक महाराष्ट्र के  मुंबई समेत कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है।

माैसम : पंजाब,हरियाणा-दिल्ली में रेड अलर्ट जारी,यूपी मुंबई में भी बारिश होगी भारी

उत्तर भारत में रेड अलर्ट जारी किया गया

भारतीय माैसम विभाग ने उत्तर भारत के कुछ राज्यों को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। माैसम विभाग के पूर्वानुमान में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी है। कोंकण, गोवा, पश्चिम मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और गैंगेटिक पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश होगी। Mumbai Rains : मुंबई में भारी बारिश जारी अगले दो दिन तक नहीं है राहत, सड़कें बनी तालाब देखें तस्वीरें

यहां राहत मिलने के असार नहीं दिख रहे

वहीं लक्षद्वीप, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार के अधिकांश इलाकों में बारिश के अासार हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है।

National News inextlive from India News Desk