कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Weather Update Today : देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को साल का सबसे गर्म दिन देखा गया, लेकिन गुरुवार को बारिश और बादलों की संभावना के कारण इसे राहत मिलने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र पर सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ अगले सप्ताह उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। आईएमडी ने अगले पांच से छह दिनों में बारिश, बूंदाबांदी और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है। गुरुवार को दिल्ली समेत अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना है। 17 मार्च को बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है और दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। 17 मार्च के बाद से तापमान में और बढ़ोतरी नहीं होगी। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद तापमान में फिर से वृद्धि होगी। आईएमडी के मुताबिक, गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री और 18 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज
बता दें कि बुधवार को सफदरजंग में शहर के बेस स्टेशन पर अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है और एक दिन पहले 33.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस इस साल सबसे गर्म रहा। रिज, नजफगढ़ और पीतमपुरा क्षेत्र में अधिकतम अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान हालांकि बुधवार को एक डिग्री की गिरावट के साथ 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मई के अंत तक, अधिकतम तापमान अक्सर 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है।

National News inextlive from India News Desk