कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Weather Update Today : उत्तर भारत समेत देश के अधिकांश इलाकों में गर्मी ने दस्तक दे दी है। हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अगले 48 घंटे में भारत के कुछ हिस्सों बारिश होने के आसार हैं। इससे लोगों को गर्मी व लू से थोड़ी राहत मिल सकती है। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश के साथ ही कुछ जगहों पर ओला गिरने की भी आशंका है। वहीं उत्तर भारत के दिल्ली और यूपी में माैसम सामान्य ही रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी में दिन में माैसम साफ रहेगा। शाम को कुछ जगहों पर बादल छाए रहने के आसार है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा हवा 4.02 की रफ्तार से 290 डिग्री के आसपास चलेगी।

weather update today : कहीं उमस बढ़ने तो कहीं बारिश होने के आसार,जानें दिल्ली समेत देश के बड़े शहरों का माैसम

बड़े शहरों का माैसम
वहीं देश के अन्य बड़े शहरों पर नजर डालें तो मुंबई में जहां पिछले दो दिनों में बेमौसम बारिश और गरज के साथ बौछारों के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि वीकेंड तक तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा। शहर और इसके उपनगरों में आज गर्म दिन रहेगा। आसमान साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा। इसके अलावा चेन्नई में भी आसमान साफ रहेगा। यहां भी अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा। कोलकाता में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में धूप खिली रहने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री जबकि न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा।

National News inextlive from India News Desk