नई दिल्ली (पीटीआई)। Weather Update Today : देश की राजधानी दिल्ली व उससे सटे इलाकों में बीते कुछ दिनों से बढ़ते तापमान की वजह से गर्मी का अहसास हो रहा है। फरवरी के महीने से इस तरह की गर्मी से लोग आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी पड़ने का अनुमान लगा रहे हैं। हालांकि आज थोड़ी राहत मिल सकती है। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। इससे अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान और 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस
बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से सात डिग्री अधिक था। आईएमडी ने कहा कि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली का 24 घंटे का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) शाम 4 बजे 260 दर्ज हुआ। एक्यूआई शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

National News inextlive from India News Desk