नई दिल्ली। Weather Update Today : उत्तर भारत में अचानक से माैसम बदल गया। देश के कुछ स्थानों पर तापमान में असामान्य वृद्धि के बीच बुधवार को बारिश हो गयी। राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर के कुछ हिस्सों में बुधवार को हल्की बारिश हुई। नोएडा और गाजियाबाद में भी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में और बारिश की संभावना जतायी है। इसके साथ ही अगले 24 घंटे तक देश के कुछ हिस्सों में तेज तेज हवाओं आंशिक बादल व बारिश का अनुमान जताया है। दिल्ली, एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन वायुसेना स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, में 30-50 किमी प्रति घंटा की गति से हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। , ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सिकंदराबाद, बुलंदशहर में भी माैसम में बड़ा बदलाव रहेगा।

पिछले 63 वर्षों में तीसरा सबसे अधिक तापमान
इससे पहले मंगलवार को, आईएमडी ने कहा कि इस साल फरवरी के महीने में दिल्ली में औसत अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस आंका गया है, जो पिछले 63 वर्षों में तीसरा सबसे अधिक तापमान है। अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से सात डिग्री अधिक था। शहर ने 1960 में सफदरजंग स्टेशन पर फरवरी में औसत अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।

राष्ट्रीय राजधानी में इस फरवरी में रही काफी गर्मी
साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2006 में यह आंकड़ा 29.7 डिग्री सेल्सियस था और वर्ष 2023 के लिए रीडिंग 27.7 डिग्री सेल्सियस था। राष्ट्रीय राजधानी में इस फरवरी में गर्म मौसम के कुछ दौर देखे गए हैं। दिल्ली में 20 फरवरी को 1969 के बाद से तीसरा सबसे गर्म फरवरी दिन दर्ज किया गया था। इस दाैरान सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को रीडिंग सामान्य से नौ डिग्री अधिक थी।

National News inextlive from India News Desk