Web series Baarish Season 2 Review: बारिश दो प्रेमी युगलों की कहानी है। ऐसे दौर में जहाँ हर तरफ नेगेटिव खबरों के साथ ही आपकी मॉर्निंग की शुरुआत हो रही है, वैसे में यह लव स्टोरी आपको वही ठंडक पहुंचाएगी, जो बारिश की बूँदें आपके मन को पहुंचाती हैं। पहले सीजन से इस बार के सीजन में दो प्रेमी जोड़ों के बीच प्रेम की एक खूबसूरत कहानी बयां होगी। इस निगेटिविटी और उदासी से भरे दौर में आपको क्यों यह लव स्टोरी देखनी चाहिए. पढ़ें पूरा रिव्यू।

शो का नाम : बारिश सीजन 2

कलाकार : आशा नेगी और शरमन जोशी

मेकर्स : एकता कपूर

चैनल : ZEE5 & ALTBalaji

रेटिंग : 3 स्टार

क्या है कहानी

गौरवी ( आशा नेगी) और अनुज ( शरमन जोशी) जो कि एक दूसरे के साथ बेहद खुश थे, लेकिन कुछ गलतफहमियों के कारण उन्हें अलग होना पड़ता है। गौरवी किन्‍हीं वजहों से जेल चली जाती है। लेकिन एक बार फिर से वह बाहर आती है और कहानी आगे बढ़ती है। गौरवी के जेल से बाहर आने के बाद अब अनुज पहले की तरह अमीर नहीं है, दोनों एक छोटे से वन बीएचके फ्लैट से अपनी नई शुरुआत करते हैं। प्यार भरी कहानी आगे बढ़ती है। लेकिन एक बार फिर से दोनों के बीच उनका परिवार आ जाता है। ऐसे में दोनों एक बार फिर से अपने प्यार को किस तरह बचाए रखते हैं। इस बार इस सीजन में दर्शक इसे देख पाएंगे। जिन्होंने पिछला सीजन नहीं देखा है, उन्हें संक्षिप्त में बता दें।

बारिश दो प्रेमियों की कहानी है, जो कि बारिश के महीने में मुंबई में मिलते हैं। दोनों में कई बातें सामान्य होती हैं और अमीरी-गरीबी वाला एंगल होने के बावजूद दोनों पति-पत्नी बन जाते हैं। लेकिन दोनों का परिवार ही उनका खलनायक होता है और एक गलतफहमी के कारण दोनों अलग हो जाते हैं। पिछले सीजन की तुलना में इस बार कहानी को बेवजह खींचने की कोशिश नहीं की गई है। दोनों के बीच कई खूबसूरत और रियल लव मोमेंट्स रखे गये हैं। यही वजह है कि इस सीजन में दोनों की कहानी अधिक दिल को छूती है। इसके बावजूद शो में एक बार फिर से अगले सीजन की गुंजाईश छोड़ी गई है, जो कि गैर जरूरी भी था। इस बार ही सीजन का अंत किया जा सकता था। वर्ना एक बार फिर से कहानी लंबी करने के लिए कुछ भी दिखाया जाएगा।

क्या है अच्छा

दोनों किरदारों के बीच के मोमेंट्स इस बार किताबी नहीं वास्तविक नजर आएं हैं, जो कि दर्शकों को भी पसंद आयेंगे। मुंबई की बारिश में वहां की खूबसूरत लोकेशन भी मन मोह लेंगे।

क्या है बुरा

दोनों कलाकारों के बीच की केमेस्ट्री

अदाकारी

शरमन जोशी ऐसे किरदारों को बखूबी निभा पाते हैं। आशा ने भी अपने बाकी शोज की तुलना में इसमें खुद को निखारने की पूरी कोशिश की है।

वर्डिक्ट

एकता के इस शो को प्रेम कहानियाँ पसंद करने वाले दर्शक लाइक करेंगे। चूँकि वेब शोज के नाम पर एक्शन और थ्रिलर की ही बाढ़ है, ऐसे में यह लव स्टोरी प्यार पर एक बार फिर से विश्वास करने के लिए प्रेरित करती है।

Review by: अनु वर्मा

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk