- पीडि़ता ने एसपी से लगाई गुहार

KAUSHAMBI: कोखराज के पठन का पूरा की एक किशोरी से शादी का झांसा देकर गांव का एक युवक पांच माह तक दुराचार करता रहा। युवक की धमकी से भयभीत किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी। कुछ दिन पहले शादी से इंकार करने के बाद युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मंगलवार को एसपी आफिस पहुंची किशोरी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पीडि़ता का आरोप है कि स्थानीय पुलिस को मामले की तहरीर दी गई, लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की।

मूरतगंज चौकी के पल्हाना के मजरा पठन का पूरा की एक किशोरी का आरोप है कि दो फरवरी ख्0क्भ् को उसके माता-पिता छोटे भाई-बहन को लेकर दवा कराने घर से बाहर गए थे। उसी दौरान गांव का एक युवक रात लगभग साढ़े आठ बजे घर में घुस आया। तमंचे के बल पर उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर उसे गोली मारने की धमकी देने लगा। दुराचार के बाद युवक ने किशोरी को शादी का आश्वासन दिया। इसके बाद पांच माह तक वह उसकी आबरू से खेलता रहा। युवक से भयभीत किशोरी घटना का विरोध नहीं कर पा रही थी। उसका आरोप है कि कुछ दिन पहले युवक ने उसे अगवा कर लिया था। इसकी शिकायत चौकी पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। क्भ् दिन पहले युवक उसे छोड़ गया। उसके परिवार के लोगों ने मारपीट कर भगा दिया। मंगलवार को किशोरी परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। उसने तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जांच का निर्देश दिया है। मूरतगंज चौकी प्रभारी नागेश सिंह ने किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर दुराचार की घटना की जानकारी से इंकार किया।