Weekly Business Horoscope 2 February To 8 February 2020

मेष (Aries) : नौकरी- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, काम की थोड़ी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आपको काम के नए अवसर प्राप्त होंगे, छोटी यात्रा का योग भी है। धन लाभ का योग भी है, आय व्यय को बैलेंस रखेंगे। आप अपने काम की बारीकियों को समझें और काम पर फोकस रखें- सरकारी नौकरी करने वाले। बिज़नेस- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, आप अपनी मार्केटिंग तकनीक से कारोबार को नए मुकाम देंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी, आप नया निवेश कर सकते है लेकिन भावात्मक होकर निवेश न करें, मैडिटेशन करें- फ़ूड से सम्बन्धित बिज़नेस करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, कोई नया निवेश न करें। शुभ दिन- 08 फरवरी।

वृष (Taurus) : नौकरी- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, कामकाज का उतार चढ़ाव बना रहेगा। सकारात्मक मन से कोई भी काम करे, ईश्वर ने आपको जो चीजें दी है उसके प्रति जीवन मे आभार प्रकट करें- लकड़ी का समान बनाने वाली कंपनी मे नौकरी करने वाले। बिज़नेस- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, नए उत्साह के साथ आपको नए प्रोजेक्ट प्राप्त होंगे। आप सकारात्मकता के साथ आगे बढेगे। धन लाभ का योग भी है, आपको अपनी क़ाबलियत से भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। थोडा सा पिछली परेशानियों या लोन का लोड है, जल्द ही वो भी चुकता हो जायेगा - फ्रूट और सब्जियों से सम्बंधित बिज़नेस करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, जल्दबाजी मे कोई निवेश न करे। शुभ दिन- 02 फरवरी।

मिथुन (Gemini) : नौकरी- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, थोड़ा धीमी गति से चलने का समय है ज्यादा भागदौड़ करने का समय नही है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, धन सम्बन्धी मामलों के लिए भी समय अच्छा है लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे- बिजली से सम्बन्धित कंपनी मे नौकरी करने वाले। बिज़नेस- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, आपकी मेहनत रंग लाएगी, मेहनत के ही दम पर आप अपना महत्व स्थापित कर देंगे।आप अपने काम पर जमकर प्रयास करने से ही लाभ की प्राप्ति होगी- कंस्‍ट्रक्शन व्यापारी। शेयर बाजार- यह सप्ताह मध्यम है, थोडा सा निवेश किया जा सकता है। शुभ दिन- 06 फरवरी।

आर्थिक राशिफल 2 से 8 फरवरी: मीन राशि वाले अपने काम को बुलंदी तक पहुंचायेंगे तो आपकी नौकरी या व्‍यापार कैसा रहेगा,जानिए

कर्क (Cancer) : नौकरी- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, जैसा कर्म करेंगे, वैसा फल प्राप्त होगा। आपकी टीम आपको सहयोग करेगी, धन लाभ के योग है- बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी मे नौकरी करने वाले। बिज़नेस- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, कामकाज मे उतार चढ़ाव बना रहेगा। आप काम पर फोकस रखें, व्यवसाय में आप धीमी गति से अपने लक्ष्य की ओर आगे बढेगें। धन सम्बन्धी मामलो के लिए समय अनुकूल है- फ्रूट जूस से सम्बन्धित बिज़नेस करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह अति उत्तम रहेगा, कोई भी नया निवेश कर सकते है। शुभ दिन- 08 फरवरी।

सिंह (Leo) : नौकरी- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, आप नौकरी बदलने के बारे मे विचार कर सकते है। अपने काम मे आपको 100 प्रतिशत देने की जरूरत है, तभी आप नई नौकरी मे खुश रह पाएंगे। काम पर फोकस रखें, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धन सम्बन्धी मामलो के लिए समय अनुकूल नही है, खर्च भी बढ़ेंगे इसलिए थोड़ा संयम बनाए रखें- ओवरसीज नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह मध्यम है, आप नए बदलाव के बारे मे सोचेंगे। जो आपने हाथ मे काम लिए है उनको पूरा करें और सकारात्मक रूप से अपने काम पर फोकस करें। धन सम्बन्धी मामलों के लिए समय अनुकूल नही है- सिक्योरिटी एजेंसी से सम्बन्धित व्यवसाय करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, कोई नया निवेश न करें। शुभ दिन – 03 फरवरी।

कन्या (Virgo) : नौकरी- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, जितनी मेहनत करेगे, उतना फल प्राप्त होगा। सकारात्मक मन से अपने काम को करें, आपको काम के सफल परिणाम जरूर प्राप्त होगें। आप तन, मन, धन से अपने काम पर फोकस रखें- जानवरों से सम्बंधित कंपनी मे नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, कामकाज मे उतार चढ़ाव बना रहेगा। इतनी मेहनत करने के बाद भी आप अपने सपने पूरे नही कर पा रहें हैं इस कारण आप हताश न हों। इससे आपको अपनी कमियों का पता चल जाएगा, तब आप सही रूप से आगे बढ़ सकेंगे। धन लाभ के योग हैं- यात्रा से सम्बन्धित बिज़नेस करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, अपनी सेविंग्स को बचाकर रखने का समय है, निवेश करने का समय नहीं है। शुभ दिन – 06 फरवरी।

तुला (Libra) : नौकरी- यह सप्ताह उत्तम रहेगा। रुके हुए काम बनेंगे, नये उत्साह के साथ नये प्रोजेक्ट भी प्राप्त होगें। धन लाभ का योग है, भावात्मक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जब आप बहुत ज्यादा खुश या दुखी हो तब आप कोई भी बड़ा निर्णय न लें- पानी या तरल पदार्थो से सम्बंधित नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, जल्दबाजी मे कोई निर्णय न लें। परिस्थितियाँ विपरीत दिशा मे चल रही हैं, तो उनको ठीक होने मे वक़्त लगेगा। अपनी सेविंग्स को बचाकर रखने का समय है। धन लाभ के योग हैं- मार्केटिंग से सम्बन्धित बिज़नेस करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह लाभकारी है। आपको निवेश से फायदा प्राप्त होगा। शुभ दिन – 07 फरवरी।

वृश्चिक (Scorpio) : नौकरी- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, आपको काम के नए अवसर मिलेंगे। नए समाचार मिलने से आपको फायदा और सकारात्मकता मिलेगी। धन लाभ का योग है, अपनी क्षमताओं के अनुसार आप धन कमा सकते हैं- कारगो से सम्बन्धित कंपनी मे नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, बिज़नेस मे उतार- चढ़ाव बना रहेगा। आप बहुत ज्यादा बदलाव करने के बारे मे न सोचे, सकारात्मक मन से कोई भी काम करें। बिना सोचे समझे कोई नया कॉन्ट्रैक्ट न लें- आयात निर्यात से सम्बन्धित बिज़नेस करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, कोई नया निवेश करें। शुभ दिन – 02 फरवरी।

आर्थिक राशिफल 2 से 8 फरवरी: मीन राशि वाले अपने काम को बुलंदी तक पहुंचायेंगे तो आपकी नौकरी या व्‍यापार कैसा रहेगा,जानिए

धनु (Sagittarius) : नौकरी- यह सप्ताह मध्यम रहेगा। आपको लगता है कि आप अपनी हुकूमत चलाएंगे, आपकी बातें सुनी जायेगी लेकिन लोग आपको देख कर जलते है क्योंकि आप अपने ज्ञान से, अपने व्यक्तित्व से सबको निशब्द कर सकते है। थोडा सा आपके आस-पास फैली नकारात्मकता का ध्यान रखे, अपनी उपलब्धियों का ज्यादा व्याख्यान न करें- सफेद चीजों से सम्बन्धित कंपनी मे नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह अच्छा है। बहुत समय बाद आप अपनी एक अच्छी पहचान बना पाएंगे, आपको अपने कार्यक्षेत्र मे उन्नति मिलेगी। आप कुछ चीजो को नजरअंदाज भी करेगे, जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, सोच समझकर निर्णय लें। धन लाभ के योग है- लेदर व्यापारी। शेयर बाजार - यह सप्ताह उत्तम है कोई नया निवेश करे। शुभ दिन – 05 फरवरी।

मकर (Capricorn) : नौकरी- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, आपके काम में सकारात्मकता आएगी, आपको उन्नति मिलेगी। आपको काम के नये अवसर प्राप्त होगे, रुके हुए काम बनेंगे। धन लाभ के योग हैं- जूस से सम्बंधित नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह मध्यम है। आपको अपना काम स्वयं करना होगा, तब आपको सफल परिणाम मिलेंगे। अपनी सोच को सकारात्मक बनाये रखें जल्द ही समय का चक्र आपके अनुकूल होगा- एग्रीकल्चर का बिज़नेस करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, निवेश करने का समय नहीं है। शुभ दिन - 07 फरवरी।

कुंभ (Aquarius) : नौकरी- यह सप्ताह मध्यम रहेगा। बेवजह नकारात्मक न हों, अपने काम को सकारात्मक होकर करें। कामकाज में उतार-चढाव बना रहेगा, जिसके कारण आपका मन विचलित रहेगा। थोडा सा सोच समझ कर धन खर्च करने का समय है- मछलियों से सम्बंधित नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, कुछ नया काम शुरू करने का समय नहीं है। खर्चो पर थोडा नियंत्रण रखें, किसी भी परेशानी से बाहर निकलने के लिए अपनी समझ का इस्तेमाल करें। थोडा सा आपको सकारात्मक होने की जरूरत है, अपने मन मे नकारात्मकता न लाएं- मोटर व्हीकल से सम्बन्धित बिज़नेस करने वाले। शेयर बाज़ार- यह सप्ताह मध्यम है, थोड़ा-सा सोच विचार कर निवेश करने का निर्णय लें। शुभ दिन - 03 फरवरी।

मीन (Pisces) : नौकरी- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, काम के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपको काम के लिए सराहना मिलेगी, धन लाभ के योग है। अपने बड़े अधिकारी की बात मानेंगे, अपने काम करने के तरीको को अपडेट करें- वकालत से सम्बन्धित कंपनी मे नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह उत्तम है, लम्बी यात्रा का योग है। आप अपनी सूझबूझ से काम को बुलन्दी तक पहुचायेंगे, धन सम्बन्धी मामलो के लिए समय अच्छा है- बड़े स्कूल, कॉलेज से सम्बन्धित बिज़नेस करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, थोडा बहुत निवेश कर सकते हैं। शुभ दिन - 04 फरवरी।

द्वारा : टैरो एक्‍सपर्ट 'Pallvi AK Sharma'

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk