Weekly Money & Business Horoscope in Hindi 1 March To 7 March 2020

मेष (Aries): नौकरी- यह सप्ताह उत्तम रहेगा। काम के नए अवसर प्राप्त होंगे, छोटी यात्रा का योग है। अपने नियमों पर फोकस रहेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। धन संबंधी मामलों के लिए समय अच्छा है, आप नया निवेश भी कर सकते हैं- सिक्योरिटी एजेंसी में नौकरी करने वाले। बिज़नेस- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, कामकाज में उतार चढ़ाव बना रहेगा। आपका मन विचलित रहेगा। अधिक व्यय होने की सम्भावना है इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें- बिजली उपकरणों से सम्बन्धित बिज़नेस करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, नया निवेश न करें। शुभ दिन- 03 मार्च।

वृष (Taurus): नौकरी- सप्ताह की शुरुआत लाभदायक रहेगी, काम के लिए सराहना मिलेगी। आय में वृद्धि होगी, अपनी काबलियत से आप परेशानियों से बाहर निकल आएगें, निवेश भी कर सकते हैं- सरकारी नौकरी करने वाले। बिज़नेस- यह सप्ताह अति उत्तम रहेगा, आपने बड़ी मुश्किल से एक अच्छा मुकाम हासिल किया है। भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। यश, सम्मान बढ़ेगा, नया निवेश कर सकते हैं- कंस्‍ट्रक्शन से सम्बन्धित बिज़नेस करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, निवेश करने का समय है। शुभ दिन- 07 मार्च।

मिथुन (Gemini): नौकरी- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, काम में उतार चढ़ाव रहेगा। छोटी यात्रा का योग है, करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे, नये प्रोजेक्ट भी प्राप्त होंगे। आपको अपने काम के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। धन संबंधी मामलों के लिए समय अच्छा है- कपड़े बनाने वाली कंपनी में नौकरी करने वाले। बिज़नेस- यह सप्ताह अति उत्तम रहेगा, रूके हुए काम बनेंगे। नया काम शुरू करने के लिए यह समय उत्तम है, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन प्राप्ति के नए स्रोत प्राप्त मिलेंगे- तेल का बिज़नेस करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, नया निवेश न करें। शुभ दिन- 03 मार्च।

कर्क (Cancer): नौकरी- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, काम के तरीकों में थोड़ा बदलाव लाएं। आपको काम के लिए मेहनत ज्यादा करनी होगी और मेहनत रंग लाएगी, धन लाभ के योग हैं- वकालत से सम्बन्धित नौकरी करने वाले। बिज़नेस- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, आप बहुत सी मुश्किलों के बाद थोड़ा ठहराव महसूस करेंगे, रूके हुए काम बनेंगे। काम के लिए सराहना प्राप्त होगी। धन संबंधी मामलों के लिए समय अच्छा है, कोई भी नया निवेश कर सकते हैं- यात्रा से सम्बन्धित बिज़नेस करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, नया निवेश न करें। शुभ दिन- 07 मार्च।

saptahik arthik rashifal 1 से 7 मार्च: धन के मामलों में समय अच्छा नहीं है,नौकरी व कामकाज में उतार चढ़ाव रहेगा

Monthly Horoscope March 2020 in Hindi: Holi का महीना आपके लिए रहेगा कमाल या कर देगा बेहाल, जानिए Bejan Daruwalla से पूरा हाल

सिंह (Leo): नौकरी- यह सप्ताह उत्तम रहेगा। करियर में प्रगति होगी, आपको अपने काम के प्रति सराहना प्राप्त होगी। अपने काम पर फोकस रखें। भावात्मक होकर कोई भी निर्णय न लें। धन सम्बन्धी मामलो के लिए समय अनुकूल है, निवेश भी कर सकते हैं- कपड़ें या खान पान (शुक्र ग्रह) से सम्बन्धित कंपनी में नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह आपके लिए फायदेमंद है लेकिन कोई बड़ा फैसला लेने में जल्दबाजी न करें, सोच-समझकर कदम उठाएं। अपने हाथ में लिए हुए काम को पहले पूरा करें फिर कोई नया काम पकडें- पानी से सम्बन्धित बिज़नेस करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, नया निवेश न करें। शुभ दिन – 07 मार्च।

कन्या (Virgo): नौकरी- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, यात्रा का योग भी है। आपको काम के नये अवसर प्राप्त होंगे, आपकी मेहनत रंग लाएगी। धन संबंधी मामलों के लिए समय अनुकूल है, निवेश भी कर सकते हैं- मल्टीमीडिया कंपनी मे नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह तनावपूर्ण रहेगा, हो सकता है काम के कारण आपको अपने घर से दूर रहना पड़े। आपका फोकस काम पर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे, अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी- लकड़ी से सम्बन्धित बिज़नेस करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, इस सप्ताह नया निवेश करें, फलदायी रहेगा। शुभ दिन – 03 मार्च।

तुला (Libra): नौकरी- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, नये प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकते हैं। काम में सराहना भी मिलेगी, अपने काम पर फोकस रखें। धन सम्बन्धी मामलों के लिए समय अच्छा रहेगा- फल और फूलों से सम्बन्धित नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, नया काम शुरु कर सकते है। काम के अच्‍छे रिजल्ट भी प्राप्त होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, धन लाभ के योग हैं, निवेश कर सकते हैं। शेयर बाजार- यह सप्ताह मध्यम रहेगा। नया निवेश करने से पहले उसका गहन चिन्तन करें। शुभ दिन – 07 मार्च।

वृश्चिक (Scorpio): नौकरी- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, कामकाज में उतार चढ़ाव बना रहेगा। नौकरी में आपका मन विचलित रहेगा, अपनी सोच को सकारात्मक रखें। गणेश जी की वन्दना करें, निवेश करने का सही समय नहीं है- कपड़ों से सम्बन्धित कंपनी मे नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, आप काम में सजग रहें। धन सम्बन्धीं मामलों के लिए समय अच्छा नहीं है। कोई भी नए प्रोजेक्ट में निवेश न करें, अपनी सोच को सकारात्मक रखें। संयम बनाये रखें- मेटल से सम्बन्धित बिज़नेस करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, नया निवेश न करें। शुभ दिन – 02 मार्च।

saptahik arthik rashifal 1 से 7 मार्च: धन के मामलों में समय अच्छा नहीं है,नौकरी व कामकाज में उतार चढ़ाव रहेगा

धनु (Sagittarius): नौकरी- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, कुछ नए काम के बारे में सोच सकते हैं, अपने काम पर फोकस रखें, नकारात्मक न हों। धन सम्बन्धी समय अच्छा है- मेडिकल लाइन में नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह उत्तम रहेगा। यह सप्ताह कुछ नया काम शुरू करने का समय है। कुछ नये आर्डर मिल सकते है। धन लाभ के योग हैं, परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, नया निवेश कर सकते हैं- लकड़ी से सम्बंधित बिज़नेस करने वाले। शेयर बाजार - यह सप्ताह मध्यम है, नया निवेश न करें। शुभ दिन – 03 मार्च।

मकर (Capricorn): नौकरी- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, जैसा कर्म करेंगे, वैसा फल प्राप्त होगा। बहुत लम्बे कदम न बढ़ाए, धीमी गति से काम को आगे बढ़ाएं। अपनी सोच को सकारात्मक रखें, जल्द ही समय का चक्र आपके अनुकूल होगा। धन संबंधी मामलों के लिए समय अनुकूल है- होम फर्निशिंग से सम्बन्धित कंपनी में नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह मध्यम है, कोई शॉर्टकट न लें। बिना सोचे- समझे कार्य न करें, अपने काम पर फोकस रखें। अपने प्रतिद्वंद्वी से बचकर रहे- मोटर व्हीकल के पार्ट्स से सम्बन्धित बिज़नेस करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, इस सप्ताह आप कुछ नया निवेश न करें। शुभ दिन - 03 मार्च।

कुंभ (Aquarius): नौकरी- यह सप्ताह उत्तम रहेगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। धन सम्बन्धी समय अच्छा है- सेल्स से सम्बंधित नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह कुछ नया काम शुरू करने का समय है। अपनी बौद्धिक योग्यता से अपने काम को आसानी से पूरा कर सकते है। धन लाभ के योग हैं - दूध, दही से सम्बन्धित व्यापार करने वाले। शेयर बाज़ार- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, कोई भी नया निवेश कर सकते हैं। शुभ दिन - 02 मार्च।

मीन (Pisces): नौकरी- यह सप्ताह मध्यम रहेगा, कुछ नुकसान की सम्भावना है, थोड़ा सजग रहें। अपनी सेहत का ध्यान रखें, खर्चों पर भी नियंत्रण रखें- इलेक्ट्रिसिटी से सम्बन्धित कंपनी में नौकरी करने वाले। बिजनेस- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, लम्बी परेशानियों के खत्म होने की संभावना है। सकारात्मक रहें। धन लाभ के अनुकूल योग हैं, निवेश कर सकते हैं- ट्रेडिंग का बिज़नेस करने वाले। शेयर बाजार- यह सप्ताह उत्तम रहेगा, नया निवेश कर सकते हैं। शुभ दिन – 04 मार्च।

द्वारा: टैरो एक्‍सपर्ट 'Pallvi AK Sharma'

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk