कानपुर। Weekly Fast and Festivals 2020: इस हफ्ते की शुरुआत 23 फरवरी से हो रही है, ये फरवरी महीने का आखिरी सप्ताह है। इसमें रविवार को यानि की 23 फरवरी को स्नान- दान- श्राद्धादि की अमावस्या पड़ रही है। ये फाल्गुन मास की अमावस्या है। इसके ठीक 15वें दिन होलिका दहन किया जाता है। वहीं इस सप्ताह 25 फरवरी को फुलैरा दूज मनाई जाएगी। इसके अलावा हफ्ते भर में मनाए जाने वाले सभी व्रत- त्योहारों की पूरी लिस्ट यहां है, देखिए।

स्नान- दान- श्राद्धादि की अमावस्या 30, फाल्गुन अमावस्या

23 फरवरी, रविवार

भीष्म द्वादशी

24 फरवरी, सोमवार

परमहंस रामकृष्ण जयन्ती

25 फरवरी, मंगलवार

फुलैरा दूज

25 फरवरी, मंगलवार

पंडित लेखराम वीर तृतीया जयन्ती

26 फरवरी, बुधवार

हिजरी रज्जब 7 माह शुरू

26 फरवरी, बुधवार

वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत

27 फरवरी, गुरुवार

ब्रह्मर्षि याज्ञवल्क्य जयन्ती

28 फरवरी, शुक्रवार

आर्य समाज सप्ताह समाप्त

29 फरवरी, शनिवार

गो रूपिणी षष्ठी (बंगाल)

1 मार्च, रविवार

मासिक कार्तिगाई

1 मार्च, रविवार

- रिद्धि विजय त्रिपाठी